ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरबरियारपुर में बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम

बरियारपुर में बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम

बरियारपुर प्रखंड में बाढ़ के कारण जहां हजारों लोग परेशान हैं वहीं प्रशासन उदासीन है। बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश अब सड़क पर उतरने लगा है। गुरुवार को करहरिया पूर्वी पंचायत के घोरघट दास टोला के सैकड़ों बाढ़...

बरियारपुर में बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 26 Sep 2019 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

बरियारपुर प्रखंड में बाढ़ के कारण जहां हजारों लोग परेशान हैं वहीं प्रशासन उदासीन है। बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश अब सड़क पर उतरने लगा है। गुरुवार को करहरिया पूर्वी पंचायत के घोरघट दास टोला के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों नें राहत सामग्री की मांग को लेकर एनएच 80 को जाम कर दिया। सड़क जाम सुबह 11 :30 बजे से 1 :30 बजे तक रहा। दो घण्टे सड़क जाम रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सड़क जाम कर रहे बाढ़ पीड़ित रसिक दास ने कहा कि वे एक सप्ताह से सड़क पर रह रहे हैं। घर में पानी घुस गया है। लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं किया गया है। कुलदीप मंडल , अशर्फी मंडल नें कहा कि पूरा गांव डूब गया है। गांव के हर घर में पानी घुस गया है। बावजुद अब तक राहत सामग्री नहीं मिल पाया है। सुंदर दास, अशोक दास ने कहा कि बारिश भी हो रहा है। ऊपर से भी पानी पड़ रहा है और घर मे बाढ़ का पानी है। प्रशासन की ओर से प्लास्टिक भी नहीं दिया गया है। खुले आकाश के नीचे रहने को विवश है। बाढ़ से हर लोग परेशान है। लेकिन कोई सुधि लेने नहीं आया है। बाढ़ पीड़ितों के आक्रोश के सामने किसी की एक नहीं चली । लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहा। बाद में सीओ जयप्रकाश स्वर्णकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आश्वासन दिया तब सड़क जाम हटाया गया। बरियारपुर में बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। पानी लगातार बढ़ने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। वहींबारिश से बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बढ़ गया है। जलजमाव के बीच चल रहा आंगनबाड़ी केन्द: हवेली खड़गपुर प्रखंड के बागश्वरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 74 की दीवारों पर पेंटिग कर आकर्षक लुक दिया गया है। लेकिन जलजमाव के कारण बच्चों को संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं रहने से यह केन्द्र पानी से घिरा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें