Munger News: झूलनोत्सव पर ठाकुरबाड़ियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे राधा-कृष्ण के भजन

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: असरगंज प्रखंड क्षेत्र में पांच दिवसीय राधा-कृष्ण झूलनोत्सव भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ठाकुरबाड़ियों में उमड़ी। भक्ति गीतों और राधा-कृष्ण भजनों के बीच महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की उपस्थिति ने त्योहार को रंगीन बना दिया। पंडित डॉ. मंगलनाथ पाठक ने इसे सुखमय गृहस्थ जीवन के लिए लाभकारी बताया।

Munger News: झूलनोत्सव पर  ठाकुरबाड़ियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे राधा-कृष्ण के भजन

Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड क्षेत्र में पांच दिवसीय राधा-कृष्ण झूलनोत्सव शुक्रवार की देर रात श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। झूलनोत्सव को लेकर मुख्य बाजार स्थित सूरजूराम ठाकुरबाड़ी, मायराम ठाकुरबाड़ी, बाबा गोविंददास ठाकुरबाड़ी और परसीराम ठाकुरबाड़ी समेत रहमतपुर बासा, जलालाबाद और मारवाड़ी टोला स्थित ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राधा-कृष्ण को झूले पर झुलाने के लिए देर रात तक महिला-पुरुषों के साथ बच्चों की भी भीड़ लगी रही। ठाकुरबाड़ियों में भक्ति गीत और राधा-कृष्ण के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आकर्षक रोशनी से सजी ठाकुरबाड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे क्षेत्र को मेले जैसा रूप दे दिया।

पंडित डॉ. मंगलनाथ पाठक ने बताया कि झूले पर विराजमान राधा-कृष्ण के दर्शन करने मात्र से गृहस्थ जीवन सुखमय होता है और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। झूलनोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्ति, प्रेम और आस्था के रंग में रंग दिया।---------------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: झूलनोत्सव पर ठाकुरबाड़ियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे राधा-कृष्ण के भजन