वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता को लेकर एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित
मुंगेर में शनिवार को 50 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के नोडल शिक्षकों के लिए वित्तीय और डिजिटल साक्षरता का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सूचना पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम बिहार सरकार और यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित किया गया।

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शनिवार को डायट पूरब सराय मुंगेर में जिले के चयनित 50 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के नोडल शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना पदाधिकारी, डीपीओ (स्थापना एवं समग्र शिक्षा), आईटी मैनेजर, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रशिक्षक बिनय कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तीनों अतिथियों का स्वागत पौधा, पुष्प गुच्छ और उपहार भेंट करके किया गया। डीआईओ ने आज के युग में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। सत्र का आरंभ प्रतिभागी नोडल टीचर्स के बीच परिचय सत्र एवं स्वागत के साथ किया गया।
इसके बाद प्रशिक्षण के द्वारा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास आत्मनिर्भरता, आवश्यकता और आकांक्षा की अवधारणा की समझ विकसित करने पर बल दिया गया। बच्चों को वित्तीय और डिजिटल साक्षर बनाने के गुण नोडल शिक्षकों को दिए गए। बिहार सरकार एवं यूनिसेफ के कॉलेबोरेशन से बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी किशोरों एवं किशोरियों के डिजिटली एवं वित्तीय साक्षर करने को लेकर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है और इसको ज़मीनी स्तर पर उतरने के लिये एक प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



