Hindi NewsBihar NewsMunger NewsFilaria Elimination Program 2026 Training Session Held in Tetiyabambar
घर-घर जाकर फाइलेरिया मरीजों की करें पहचान

घर-घर जाकर फाइलेरिया मरीजों की करें पहचान

संक्षेप:

टेटिया बंबर में फाइलेरिया उन्मूलन-2026 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई। डॉ. अंसार अहमद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों को फाइलेरिया मरीजों की पहचान और दवा वितरण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम 10 से 24 फरवरी तक चलेगा।

Jan 30, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

टेटिया बंबर, एक संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन- 2026 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , टेटियाबंबर के सभागार में गुरुवार को पर्यवेक्षकों एवं दवा वितरकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंसार अहमद ने की। बैठक में सभी आशा, पिरामल प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंसार अहमद ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी से 24 फरवरी तक किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर फाइलेरिया मरीजों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग करें और एल्बेंडाजोल एवं डीईसी की दवाएं स्वयं उपस्थित रहकर लाभार्थियों को खिलाएं, ताकि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित हो सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. अहमद ने कहा कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों को एल्बेंडाजोल की दवाएं नहीं दी जाएंगी। उन्होंने दवा सेवन के बाद संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी आमलोगों को देने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की। बैठक में बीएचएम बबलू कुमार, बीसीएम प्रवीण कुमार, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि सुधाकर कुमार, अमित कुमार, जीविका प्रखंड प्रबंधक सहित सभी आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया।