Favorable Weather Boosts Oilseed Crop Yield in Munger India खेतों में लहलहा रही तेलहन की फसलें, बंपर उत्पादन के आसार, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsFavorable Weather Boosts Oilseed Crop Yield in Munger India

खेतों में लहलहा रही तेलहन की फसलें, बंपर उत्पादन के आसार

मुंगेर में मौसम अनुकूल रहने से तेलहन की फसल लहलहा रही है। किसानों ने बताया कि सरसों के पौधों में फूल खिलने से खेतों में पीली चादर जैसी स्थिति है। कोहरे और धुंध के बावजूद फसल बची हुई है। कृषि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 31 Dec 2024 12:29 AM
share Share
Follow Us on
खेतों में लहलहा रही तेलहन की फसलें, बंपर उत्पादन के आसार

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मौसम अनुकूल रहने से खेतों में लगी तेलहन की फसल लहलहा रही है। सरसों के पौधों में पीले पीले फूल खिल जाने से ऐसा लग रहा है जैसे धरती ने पीली चादर ओढ़ ली हो। किसानों ने बताया कि अभी तक तेलहन फसल के लिए मौसम अनुकूल रहा है। इस फसल पर सबसे ज्यादा कहर कोहरा, धुंध और बादल का होता है। आकाश में बादल रहने लाही का प्रकोप होता है। जिसके कारण फसल खराब हो जाती है। हालांकि अभी तक इन सारे प्रकोप से फसल बची हुई है। किसानों ने बताया कि उन्होंने तेलहन फसलों में राई, पीली सरसों, तोड़ी लगाया है। किसान बताते हैं कि अभी तक मौसम अनुकूल है। जिससे फसल कीट व्याधि से बचा है। आगे भी मौसम अनुकूल रहा तो इस बार तेलहन की फसल अच्छी होगी। किसानों ने बताया कि जिले की मिट्टी पर तेलहन की फसल अच्छी होती है। इस बार यहां प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा भी किसानों को सरसों, राई, तोड़ी की बीज मुहैया कराई गई है।

बोले अधिकारी:

जिले में तेलहन की खेती इसबार काफी अच्छी है। किसानों को समय पर सरसों, राई, तोरी आदि का बीज उपलब्ध कराई गई थी। जिससे किसानों ने समय पर बुवाई की है। जिले में बेहतर तेलहन की फसल उत्पादन होने की संभावना है।

ब्रजकिशोर, जिला कृषि पदाधिकारी मुंगेर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।