आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी बनाएं किसान

आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी बनाएं किसान

संक्षेप:

तारापुर में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक तकनीकें अपनाने की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने जैविक खेती, उन्नत बीज चयन, और जल प्रबंधन के महत्व पर चर्चा की।...

Aug 20, 2025 03:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

तारापुर, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित ई. किसान भवन सभागार में मंगलवार को आत्मा, मुंगेर की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दीप रश्मि ने की। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने जैविक खेती, उन्नत बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन, कीट नियंत्रण, जल प्रबंधन और स्मार्ट कृषि पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही जलवायु अनुकूल खेती, लागत घटाने की तकनीक तथा फसल विविधिकरण को अपनाने पर बल दिया। विशेषज्ञों ने किसानों से बाजार की मांग के अनुरूप खेती करने तथा नई तकनीकों को अपनाकर आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य करने की अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर उप परियोजना निदेशक पवन कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अशोक कुमार, बीएओ, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार आदि मौजूद थे।