ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरकिसानों ने की बांध की मरम्मत करवाने की मांग

किसानों ने की बांध की मरम्मत करवाने की मांग

बरियारपुर। निज संवाददाता प्रखंड कार्यालय से सटे लोहापुल बांध की मरम्मत नहीं होने...

किसानों ने की बांध की मरम्मत करवाने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 16 Jun 2021 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बरियारपुर। निज संवाददाता

प्रखंड कार्यालय से सटे लोहापुल बांध की मरम्मत नहीं होने से हर साल कई गांव के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लोहापुल बांध का बाढ़ आने के पूर्व मरम्मत हो जाता तो कई गांव में बाढ़ का पानी नहीं घुसता। साथ ही किसानों के खेतों में लगी फसल भी डूबने से बच जाती।

लोहापुल बांध प्रखंड कार्यालय के पीछे से रेलवे लाइन तक गया हुआ है। बांध का जीर्णोद्धार वर्ष 2008 में हुआ था। उसके बाद से बांध की मरम्मत नहीं हो पायी है। बांध काफी धंस भी गया है।

बांध नहीं बन पाने से हर साल कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाता है तथा सैकड़ों एकड़ फसल भी हर साल बाढ़ के पानी में डूब जाता है। उप मुखिया गौतम कुमार, उप सरपंच लखपति मंडल, पूर्व उप मुखिया नंद लाल यादव आदि ने कहा कि लोहापुल बांध बाढ़ के पूर्व बन जाता तो किसानों सहित कई गांव के लोगों को सुविधा होती। बहियार में पानी नहीं जाता तो फसल भी होता तथा मवेशी के लिए चारा भी आसानी से खेतों से मिल जाता। लोगों का कहना है कि हर साल बाढ़ के समय बांध के पूर्वी भाग में बालू भर दिया जाता है। जिससे कुछ समय के लिए पानी का वहाब कम हो जाता है। बांध को पक्की करने का स्थायी समाधान नहीं किया जाता है।

बांध बन जाने से हाइस्कूल टोला, गांधीपुर, दास टोला, यादव टोला, बरियारपुर बस्ती सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी नहीं जा पाता। किसानों की फसल भी डूबने से बच जाती। ग्रामीणों ने लोहापुल बांध का जीर्णोद्धार करवाने की मांग डीएम से की है। इस संबंध में सीओ जय प्रकाश स्वर्णकार ने कहा कि लोहापुल बांध पर बोरा में बालू भरकर देने का प्रस्ताव भेजा गया है। बाढ़ के पूर्व काम हो जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें