टीम वर्क, महाविद्यालय के विकास और उन्नति में काफी सार्थक: प्राचार्य मनोज
खड़गपुर के प्राथमिक शिक्षा शिक्षक महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य मनोज कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उनके योगदान की सराहना की और उन्हें उपहार तथा अंगवस्त्रम भेंट किया। प्राचार्य ने महाविद्यालय के विकास में टीम वर्क के महत्व पर जोर दिया।

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के संत टोला स्थित प्राथमिक शिक्षा शिक्षक महाविद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार की विदाई पर महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने भावपूर्ण विदाई दी। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके उपरांत प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की नेहा, कोमल और रूबी के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। उप प्राचार्य डा. विभूति कुमार, अविनाश चंद्र ठाकुर, पप्पू हरिजन, रविन्द्र कुमार, अनीता कुमारी, वंदना कुमारी और पीटीआई प्रदीप मिश्रा ने बारी बारी से प्राचार्य मनोज कुमार के महाविद्यालय में अविस्मरणीय योगदान और उनके कुशल कार्यकाल व अनुभवों पर प्रकाश डाला।
विदाई की मार्मिक बेला में प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के सब्जी शिक्षक, छात्र, छात्राओ के सहयोग का परिणाम है कि यह महाविद्यालय बिहार के मानचित्र पर स्थापित हुआ है। प्राचार्य ने टीम वर्क को महाविद्यालय के विकास और उन्नति में काफी सार्थक बतलाया। व्याख्याता वंदना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। विदाई सह सम्मान समारोह में प्राचार्य मनोज कुमार को शिक्षकों ने उपहार और अंगवस्त्रम भेंट किया। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


