जिले को एक हजार महिला बंध्याकरण व 80 पुरूष नसबंदी का दिया गया लक्ष्य
जित मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का आखिरी पखवाड़ा 6 से 20 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। इसके लिये जारूकता सहित दंपती संपर्

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का आखिरी पखवाड़ा 6 से 20 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। इसके लिये जारूकता सहित दंपती संपर्क सप्ताह का आरंभ 16 फरवरी से ही होगा। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि मिशन परिवार विकास को लेकर पूर्व योजना 16 से 21 फरवरी तक मनाया जायेगा। जबकि 23 फरवरी से 5 मार्च तक दंपत्ति संपर्क सप्ताह मनाया जायेगा। इस दौरान आशा द्वारा गृह भ्रमण कर योग्य दंपतियों को चिन्हित कर उनका रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।
साथ ही सारथी रथ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इसके बाद 6 एवं 7 मार्च को स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर लाभुकों को प्रेरित किया जायेगा। साथ ही 6 से 20 मार्च तक परिवार नियोजन पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा। इस दौरान जिले में योग्य दंपतियों का परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी व बंध्याकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिये जिले को कुल 1 हजार महिला बंध्याकरण और 80 पुरूष नसबंदी का लक्ष्य दिया गया है। जिसे प्रखंडों को आवंटित किया जायेगा। जबकि अभियान के बाद 25 मार्च तक समेकित भौतिक प्रतिवेदन सभी प्रखंडों से लिया जायेगा। जिसे मुख्यालय को भेजा जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




