
योग्य दंपती की पहचान कर परिवार नियोजन के प्रति जागरूक कर रही आशा
मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 से 20 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पहले चरण में 1 से 7 सितंबर को आशा कार्यकर्ता योग्य दंपत्तियों की पहचान कर उन्हें जागरूक कर रही हैं। 8 से 20...
मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 से 20 सितम्बर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पखवाड़ा के पहले चरण में 1 से 7 सितंबर तक दंपत्ति संपर्क सप्ताह के दौरान आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर तीन या उससे अधिक बच्चों वाले योग्य दंपत्ति की सूची तैयार कर उन्हें परिवार नियोजन के प्रति जागरूक कर रही है। तत्पश्चात 8 से 20 सितम्बर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा में बंध्याकरण व पुरूष नसबंदी आरंभ होगा। परिवार नियोजन पखवाड़ा में जिला भर में 655 बंध्याकरण एवं नसबंदी का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया गया है। डीपीएम फैजान आलम अशरफी ने बताया कि दम्पत्ति संपर्क पखवाड़ा के दौरान सभी प्रखंड में संबंधित क्षेत्र की आशा डोर-टू-डोर पहुंच कर तीन या अधिक बच्चे वाले दम्पत्ति की पहचान कर रही हैं।

जिन्हें परिवार नियोजन के लिए लेकर प्रेरित किया जा रहा है। पखवाड़ा के दौरान 3 या उससे अधिक बच्चे वाली महिलाओं का बंध्याकरण तथा पुरूषों का नसबंदी किया जाएगा। पखवाड़ा के दौरान पुरूष नसबंदी व बंध्याकरण हेतु सभी प्रखंडों के लिए अलग अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




