फाइनल में संदीप इलेवन ने भागलपुर इलेवन को 26 रन पराजित कर बना विजेता

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

तारापुर के खानपुर कुशवाहा टोला में शनिवार रात शॉर्ट लेग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। 11 टीमों ने भाग लिया, जिसमें संदीप इलेवन ने भागलपुर इलेवन को 26 रन से हराया। गुलजार को मैन ऑफ द मैच और मिट्ठू को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता टीम को पुरस्कार दिया गया।

फाइनल में संदीप इलेवन ने भागलपुर इलेवन को 26 रन पराजित कर बना विजेता

तारापुर,निज संवाददाता। पढ़भाड़ा पंचायत अंतर्गत खानपुर कुशवाहा टोला में शनिवार की रात शॉर्ट लेग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। छह-छह ओवर के इस रोमांचक टूर्नामेंट में 11 अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन उपप्रमुख प्रतिनिधि मनोज मंडल ने किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संदीप इलेवन खानपुर एवं भागलपुर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर संदीप इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर इलेवन की टीम छह ओवर में मात्र 38 रन पर ऑल आउट हो गयी।

इस प्रकार संदीप इलेवन ने 26 रन से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में 14 गेंदों पर 30 रन की पारी खेलने वाले गुलजार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संदीप इलेवन के खिलाड़ी मिट्ठू को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता टीम को उपप्रमुख प्रतिनिधि मनोज मंडल ने जबकि उपविजेता टीम को सामाजिक कार्यकर्ता दिवेश सिंह एवं विभाष सिंह ने शील्ड दी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।