Munger News: रोमांचक मुकाबले में नौजवान क्लब बरदह ने इलेवन स्टार मुबारकचक को 2-1 से किया पराजित,

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: मुंगेर में, एक रोमांचक फुटबॉल मुकाबला हुआ जिसमें नौजवान क्लब बरदह ने इलेवन स्टार मुबारकचक को 2-1 से हराया। मैच का पहला गोल इलेवन स्टार के मो. साद ने किया, जबकि बरदह के मो. अब्दुल और मो. नौशाद ने गोल करके जीत दिलाई। रेफरी ने एक खिलाड़ी को अनुशासनहीनता के चलते पीला कार्ड भी दिखाया।

Munger News: रोमांचक मुकाबले में नौजवान क्लब बरदह ने इलेवन स्टार मुबारकचक को 2-1 से किया पराजित,

Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। रविन्द्र प्रसाद सिंह मुंगेर जिला फुटबॉल लीग के तहत मय पीर पहाड़ मैदान में रविवार को नौजवान क्लब बरदह और इलेवन स्टार मुबारकचक के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया अजय यादव एवं निलेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के शुरुआती दौर से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। लंबे-लंबे पास और तेज आक्रमण के सहारे लगातार गोल करने के प्रयास किए गए। कई बार गेंद क्रॉसबार और गोलपोस्ट से टकराई तो कई अवसरों पर मामूली अंतर से गोल होने से रह गया। पहले हाफ में इलेवन स्टार मुबारकचक के जर्सी नंबर-7 मो. साद ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

जबकि, दूसरे हाफ में नौजवान क्लब बरदह ने वापसी करते हुए जर्सी नंबर-11 मो. अब्दुल के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद मैच के 65वें मिनट में बरदह के जर्सी नंबर-7 मो. नौशाद ने शानदार गोल दागकर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक बरकरार रही। इस तरह नौजवान क्लब बरदह ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, मैच के दौरान इलेवन स्टार मुबारकचक के जर्सी नंबर-5 के खिलाड़ी को अनुशासनहीनता के कारण रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। लेकिन, इससे मैच के रोमांस में कोई अंतर नहीं आया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका राहुल कुमार, रामरक्षा यादव, अजय कुमार एवं मो. रजी ने निभाई। लीग के सफल आयोजन में सोम कुमार, दीपक कुमार, भूषण कुमार एवं अभिषेक कुमार का विशेष योगदान रहा। मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के मीडिया प्रभारी मो. गुलफक्कार ने बताया कि, लीग का अगला मुकाबला चक दे फुटबॉल क्लब और मुंगेर टाउन क्लब के बीच सोमवार को अपराह्न 3 बजे से मय पीर पहाड़ मैदान में खेला जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।