Hindi NewsBihar NewsMunger NewsEmpowerment Campaign Awareness Programs for Women and Girls in Munger

मिशन शक्ति अभियान के तहत परहम पंचायत में महिलाओं को दी गई कानूनी अधिकारों एवं योजनाओं की जानकारी

मुंगेर में महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के तहत 2 से 12 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे दिन जमालपुर प्रखंड के परहम पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 4 Sep 2025 03:59 AM
share Share
Follow Us on
मिशन शक्ति अभियान के तहत परहम पंचायत में महिलाओं को दी गई कानूनी अधिकारों एवं योजनाओं की जानकारी

मुंगेर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अन्तर्गत दस दिवसीय विशेष अभियान (2 से 12 सितम्बर तक) के तहत जिले में विभिन्न जगह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को अभियान के दूसरे दिन जमालपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत परहम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरियों को प्रसव पूर्व लिंग भेद (कन्या भ्रूण हत्या) को कानूनी अपराध बताते हुए विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार-प्रसार भी किया गया। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम सुरक्षा, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वरोजगार से जुड़ने के अवसर, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, दहेज एवं घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न और बाल विवाह की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) गुंजन मौली, जिला मिशन समन्वयक (हब फॉर एमपावरमेंट ऑफ वीमेन) शालीग्राम प्रसाद, जिला समन्वयक (पोषण अभियान) मुक्ता कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ मनोज कुमार, महिला पर्यवेक्षिका बिनीता कुमारी, स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं, किशोरियां एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।