Hindi NewsBihar NewsMunger NewsEmpowering Women 855 Girls and Women from Jamui Participate in Bihar Open School Examination
समग्र सेवा संस्था ने बीबीओएसई से माध्यमिक परीक्षा में जमुई से ड्रॉपआउट 855 बालिकाओं एवं महिलाएं को करवाया शामिल

समग्र सेवा संस्था ने बीबीओएसई से माध्यमिक परीक्षा में जमुई से ड्रॉपआउट 855 बालिकाओं एवं महिलाएं को करवाया शामिल

संक्षेप:

मुंगेर में समग्र सेवा और जमुई के सहयोग से 855 बालिकाएं एवं महिलाएं बीबीओएसई की माध्यमिक परीक्षा में शामिल हुईं। यह पहली बार है जब इतनी संख्या में स्कूल ड्रॉपआउट शिक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रही हैं। विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया और प्रतिभागियों को सभी सुविधाएं प्रदान की गईं।

Dec 19, 2025 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। समग्र सेवा, जमुई के सहयोग से बीबीओएसई के माध्यमिक परीक्षा में जमुई से 855 वैसे बालिकाओं एवं महिलाएं जो स्कूल ड्रॉपआउट, या किसी न किसी कारण से अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी थी, उन्हे परीक्षा में शामिल कराया। परीक्षा केंद्र मुंगेर के जिला स्कूल में बनाया गया। जिसमें 372 शिक्षार्थी, वाल्मीकि राजनीतिक बालिका हाई स्कूल माधोपुर में, 251 शिक्षार्थी, प्लस टू हाई स्कूल नौवागढ़ी 232 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ जो बिहार बोर्ड ओपन स्कूल एग्जामिनेशन के तहत इतनी संख्या में शिक्षार्थी भाग लिया। इस अवसर पर समग्र सेवा के सचिव मकेश्वर ने बताया कि इस परीक्षा में वैसे भी बच्चे परीक्षा दे रही है जो अपने गांव में पहली पीढ़ी है जो इस बार मैट्रिक के परीक्षा में शामिल होने आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही उन्होंने बताया कि जमुई जिला से जमुई सदर,बरहट,चकाई, गिद्धौर, झाझा,लक्ष्मीपुर के 70 गांव में 15 से 29 वर्ष की पढ़ाई छोड़ चुकी बच्चियों एवं महिलाओं की पहचान कर निरंतर पढ़ाई के लिए बच्चियों एवं उनके अभिभावक को प्रोत्साहित कर डेढ़ साल से 70 केंद्र संचालित किया गया। केंद्र में प्रेरकों द्वारा सघन रूप से परीक्षा की तैयारी कराया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए बस के माध्यम से जमुई से मुंगेर लाया गया तथा मुंगेर में ही संस्था के द्वारा पूरी परीक्षा तक रहने खाने की व्यवस्था कराया गया है। संस्था सामाजिक भागीदारी से बालिका शिक्षा को मजबूत कर समाज के पिछले पायदान पर गुजर बसर कर रहे परिवार में शिक्षा की नींव मजबूत करने का प्रयास कर रही है।