Munger News: मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री जख्मी, रेफर

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: गुरुवार को बनहरा पावर हाउस में मरम्मत के दौरान एक बिजली मिस्त्री अनग्रह नारायण यादव करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें हवेली खड़गपुर अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर किया गया। हादसा तब हुआ जब वे विद्युत पोल पर मरम्मत कर रहे थे।

Munger News: मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री जख्मी, रेफर

Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गुरुवार को बनहरा पावर हाउस में मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद उन्हें हवेली खड़गपुर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मुंगेर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, टेटियाबंबर प्रखंड के केसौली गांव निवासी बिजली मिस्त्री अनग्रह नारायण यादव बनहरा पावर हाउस में शटडाउन लेकर विद्युत पोल पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन में रिवर्स करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिरकर घायल हो गया।घटना के बाद सहयोगी कर्मी उसे हवेली खड़गपुर अस्पताल ले गये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।