Munger News: सड़क पर अचेत पड़े वृद्ध को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, चल रहा इलाज
Munger News: एक 70 वर्षीय वृद्ध सोमवार को तारापुर में सड़क पर अचेत हो गए। डायल 112 की पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वृद्ध की पहचान मो.शराफत के रूप में हुई। उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर एसएच-22 पर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे सड़क पर अचेत पड़े 70 वर्षीय वृद्ध को डायल 112 की पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया,जहां उनका इलाज आपातकालीन वार्ड में चिकित्सक डा. मनोज कुमार की देखरेख में चल रहा है। वृद्ध की पहचान मो.हामिद के पुत्र मो.शराफत के रूप में हुई है, जो किसी काम से तारापुर आए थे।
घटना का विवरण
इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे सड़क के बीच गिरकर अचेत हो गए। सड़क पर वृद्ध को गिरा देखकर आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में भी जुटे रहे। इसी बीच तारापुर थाना की डायल 112 पुलिस वाहन से गुजर रहे पुअनि अनिकेत झा की नजर सड़क पर पड़े वृद्ध पर पड़ी।
पुलिस का योगदान
उन्होंने वाहन रोककर सिपाही राजु कुमार गुप्ता व अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से वृद्ध को उठाया और तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। अस्पताल में इलाजरत वृद्ध ने बताया कि वह बांका के रहने वाले हैं और किसी काम से तारापुर आए थे। अचानक चक्कर आने के बाद वे सड़क पर गिर गए।
वृद्ध का आभार
उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाती तो उनकी जान भी जा सकती थी।


