Hindi NewsBihar NewsMunger NewsEfforts Underway for Cleanliness and Organization of Chhath Ghats in Khargpur
छठ घाट को अंतिम रूप देने और सफाई के काम में नगर परिषद के बाद अब सामाजसेवी हुए सक्रिय

छठ घाट को अंतिम रूप देने और सफाई के काम में नगर परिषद के बाद अब सामाजसेवी हुए सक्रिय

संक्षेप: खड़गपुर नगर परिषद द्वारा छठ घाटों की सफाई और व्यवस्था को बेहतर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। समाजसेवियों की मदद से घाटों को समतलीकरण किया जा रहा है और नदी में जमे कचरे को हटाया जा...

Mon, 27 Oct 2025 08:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर परिषद की ओर से नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की सफाई और उसकी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया गया। छठ घाटों को व्यवस्थित करने के साथ इसकी व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए नगर परिषद के साथ अब कुछ समाजसेवियों की ओर से भी नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों को सुव्यवस्थित और घाटों को बेहतर तरीके से समतलीकरण और व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं नदी में जमे और फंसे कचरे, झाड़-फूंस को हटाने का कार्य किया जा रहा है। नगर के सद्भावना घाट पर बड़ी दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा नगर परिषद की ओर से किए गए कार्य के बाद कुछ जगहों को और भी व्यवस्थित बनाया जा रहा है।

नगर परिषद की ओर से घाटों के निर्माण में जेसीबी और सफाईकर्मियों के द्वारा जगह-जगह गंदगी और कूड़े व मिट्टियों के ढेर की सफाई की गई है। लाइटिंग की व्यवस्था भी नगर परिषद द्वारा किया गया है जो सराहनीय है। वहीं सद्भावना घाट से सटे एटीएम गली घाट की भी सफाई, घाटों का निर्माण रविवार को किया गया। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर कोई फिसलन या दलदली जगह से परेशानी नहीं हो इसको लेकर व्यवस्था की जा रही है।