परिभ्रमण के लिए बच्चों की टोली मंदार हिल के लिए रवाना

Feb 28, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत, शुक्रवार को बुनियादी विद्यालय मिल्की से 50 बच्चों की टोली मंदार हिल के लिए रवाना हुई। विद्यालय के शिक्षक और प्रभारी भी इस दल में शामिल थे। प्रो शिशिर प्रसाद सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों का शैक्षणिक एवं मानसिक विकास करना है।

परिभ्रमण के लिए बच्चों की टोली मंदार हिल के लिए रवाना

टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बिहार दर्शन योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड के बुनियादी विद्यालय मिल्की से परिभ्रमण के लिए 50 बच्चों की टोली को लेकर विद्यालय शिक्षक मंदार हिल बौंसी के लिए रवाना हुए। रवाना दल में बच्चों के साथ विद्यालय प्रभारी सुमन कुमारी, शिक्षक अमित कुमार आदि थे। परिभ्रमण बस को प्रो शिशिर प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के परिभ्रमण से बच्चों का शैक्षणिक एवं मानसिक विकास होता है। बच्चे बिहार के पौराणिक स्थलों का परिभ्रमण कर ज्ञान अर्जित करते हैं। इस अवसर पर विजय सिंह, कामदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर मध्य विद्यालय मघैयाचक से भी बच्चों को शुक्रवार को मंदार हिल परिभ्रमण के लिए ले जाया आ गया। बस को विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष निशा सिंह एवं सचिव सीमा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर प्रभारी धनंजय पंडित, शिक्षक रूपेश कुमार, कोमल कुमारी, पूनम कुमारी, अंजू कुमारी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।