Eastern Railway Men s Union Holds 130th Central Council Meeting for Local Demands केंद्र सरकार की नीति मजदूर विरोधी, कोरोना काल का डीए के सवाल पर आंदोलन होगा: सचिव, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsEastern Railway Men s Union Holds 130th Central Council Meeting for Local Demands

केंद्र सरकार की नीति मजदूर विरोधी, कोरोना काल का डीए के सवाल पर आंदोलन होगा: सचिव

मीटिंग में जमालपुर के नेता भरेंगे हुंकार, तैयारी पूरी आज सुपर एक्सप्रेस से कोलकाता के लिए होंगे दर्जन कार्यकर्ता रवाना, जनसंपर्क अभियान सह बैठक संपन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 20 Aug 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
केंद्र सरकार की नीति मजदूर विरोधी, कोरोना काल का डीए के सवाल पर आंदोलन होगा: सचिव

जमालपुर। निज प्रतिनिधि केंद्रीय व स्थानीय मांगों को लेकर कल से तीन दिवसीय ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ईआरएमयू) का 130वां सेंट्रल कॉउंसिल मीटिंग नेहाटी रेलवे कम्युनिटी हॉल, कोलकाता में होने जा रहा है। इसमें ईस्टर्न रेलवे के करीब 42 ईआरएमयू ब्रांच के सैकड़ों केंद्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। वहीं जमालपुर वर्कशॉप शाखा, ईआरएमयू के तीन दर्जन पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज सुपर एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना होंगे। इससे पूर्व जहां सेंट्रल कॉउंसिल मीटिंग की सफलता को लेकर जमालपुर वर्कशॉप, डीजल शेड व स्टेशन परिसर में ईआरएमयू वर्कशॉप और ईआरएमयू ओपन लाइन के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया, वहीं ईआरएमयू कार्यालय में एक बैठक आयोजित अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया।

बैठक की अध्यक्षता ईआरएमयू, कारखाना शाखा के सचिव परमानंद कुमार ने की, तथा संचालन संयुक्त सचिव गोपाल जी ने किया। मौके पर सचिव परमानंद कुमार ने कहा कि केंद्रीय व स्थानीय मांगें हैं। इसमें कोरोना काल में 18 माह डीए का बकाया राशि नहीं मिला है। केंद्र सरकार रोक रखी है। जबकि कोरोना काल में कई रेलकर्मियों की मौत कार्य के दौरान हुई है। उन्होंने कहा कि यूपीएस में 10 प्रतिशत कट किया गया है। इसलिए ओपीएस की तरह सुविधा दी जाय। वहीं स्थानीय मांगों में विशेषकर कारखाना में वैगन उत्पादन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हो, ताकि हजार से ज्यादा उत्पादन दिया जाएगा। जमालपुर वर्कशॉप में 140 टन हाईड्रोलिक क्रेन निर्माण होता है। बीते दस वर्षों से 175 टन क्रेन निर्माण की डिमांड है। संयुक्त सचिव गोपाल जी ने कहा कि सेंट्रल काउंसिल मीटिंग में जमालपुर के 9 डेलीगेट, सीओबी और एआईआरएफ के वर्किंग कमेटी सदस्य जाएंगे। वहीं 21 अगस्त को ही ईआरएमयू का प्रथम जोनल युथ व महिला अधिवेशन होने जा रहा है। सेंट्रल काउंसिल मेम्बर धमेंद्र कुमार ने कहा कि हमारी स्थानीय मांगों में पूर्व रेलवे मुख्य अस्तपाल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्तियां है। इसकी कमी से कई बार मरीज का ईलाज नहीं हो पाता है। ईआरमएयू के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल रमण ने कहा कि करीब 8 लाख रेलकर्मी है। इन्हें एनपीएस व यूपीएस की समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि जमालपुर वर्कशॉप में 8 हजार 31 सेंगशन पोस्ट स्वीकृत है, लेकिन वर्तमान में मात्र 6 हजार 41 रेलकर्मी कार्यरत है। हमारा डिमांग है कि पहले 16 सौ रिक्त पदों का भरा जाय, फिर सेंसन पोस्ट दस हजार किया जाय। मौके पर देवशंकर सिंह, ज्योतिष, सदानंद, रवि शंकर, विनय, विद्यार्थी, गणेश, ललन कुमार, शिवब्रत गौतम, मंजू श्रीवास्तव, मधु देवी, नूतन, राहुल, अभिमन्यु सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।