ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरसफाई कर्मचारियों की हड़ताल से मुंगेर शहर में जगह-जगह फैली गंदगी

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से मुंगेर शहर में जगह-जगह फैली गंदगी

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अबतक नगर निगम प्रशासन द्वारा हड़ताल समाप्त कराने की कोई पहल नहीं हुई है, नतीजतन शहरवासी गंदगी के ढेर पर रहने को विवश...

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से मुंगेर शहर में जगह-जगह फैली गंदगी
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 13 Sep 2018 01:26 AM
ऐप पर पढ़ें

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अबतक नगर निगम प्रशासन द्वारा हड़ताल समाप्त कराने की कोई पहल नहीं हुई है, नतीजतन शहरवासी गंदगी के ढेर पर रहने को विवश हैं।

सबसे अधिक गंदगी शादीपुर, दिलावरपुर, बासुदेवपुर, पूरबसराय, दो नंबर गुमटी, लल्लूपोखर, चुआबाग, दलहट्टा, तोपखानाबाजार, शाहजुबैर रोड, माधोपुर, नयागांव, पुरानीगंज आदि मोहल्लों में लगी है। शहरवासी अजय सिंह, तपन कुमार, गौरव साह, सुरेन्द्र महतो, प्रो. श्यामदेव यादव, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि इस साल सफाईकर्मी अबतक चार बार हड़ताल पर जा चुके हैं। उधर, नगर निगम कर्मचारी यूनियन के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि अबतक नगर निगम प्रशासन ने हड़ताल समाप्त करवाने की पहल नहीं की है। यही स्थिति रही तो 13 सितंबर से आंदोलन को तेज किया जायेगा। शहरवासियों से समर्थन लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें