ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरनशा सेवन सबके लिए नुकसानदेह, इससे दूर रहें: आयुक्त

नशा सेवन सबके लिए नुकसानदेह, इससे दूर रहें: आयुक्त

द्यालय की ओर से शुरू किया गया नशा मुक्त भारत अभियान नशा मुक्त समाज निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस अभियान को सफल बनाने में हमसब मिलकर...

नशा सेवन सबके लिए नुकसानदेह, इससे दूर रहें: आयुक्त
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 25 Sep 2023 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किया गया नशा मुक्त भारत अभियान नशा मुक्त समाज निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस अभियान को सफल बनाने में हमसब मिलकर सहयोग करें। खुद को एवं समाज के लोगों को नशा से मुक्त रखने का संकल्प लेकर इस अभियान को सफल बनाकर मिशाल कायम करें। यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह ने शनिवार को ऑडिटोरियम में भरत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मेकिल विंग की ओर से आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ के मौके पर कही।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि शराब बंदी के बावजूद लोग सेवन कर रहे हैं, इसका समाज पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। शराब ही नहीं तंबाकू एवं अन्य तरह का नशीला पदार्थ का सेवन एक बड़ी सामाजिक बुराई है,जो सबके लिए नुकसानदेह है। युवा वर्ग नशा से दूर रहे, इसलिए यह अभियान स्कूल कॉलेजों में भी चलाया जाएगा। डीएम नवीन कुमार ने कहा कि बिहार में नशा मुक्ति अभियान पहले से चल रहा है। इसमें बहुत हद तक सफलता भी मिली है। कम उम्र के बच्चे नकारात्मक कारणों से नशे के आदि हो जाते हैं, हमें कम उम्र के बच्चों को नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर नशा से बचाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भागलपुर की राजयोगिनी बीके अनिता ने हा कि लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने में सहायता करने में संस्थान पूरी तरह समर्पित है। नशामुक्ति केवल आत्म निरीक्षण, जागरूकता एवं आध्यात्मिक जागृति से ही संभव है। नशा मुक्ति के लिए अध्यात्म और मेडिटेशन से भी लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे से किसी का भला नहीं हुआ है। नशा करने वालों का सामाजिक एवं नैतिक पतन निश्चित है। परिवार भी प्रभावित होता है। युवा वर्ग जो देश के भविष्य हैं, वह भी नशे के आदि हो रहे हैं। युवाओं खासकर किशोरों में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करना है ताकि हम वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को इस दलदल से निकाल सकें। उन्होंने कहा कि मन में विचार कर लेने भर से नशा नहीं छुट सकता है। इसके लिए शुभ संकल्प लेने की जरूरत है। यह आध्यात्मिक जागृति से ही संभ है। अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। नशा जो छोड़ना चाहते हैं, लेकिन छोड़ नहीं पा रहे हैं, उन्हें नशा छुड़ाने में सहयोग किया जा रहा है। जिले में एक सप्ताह तक स्कूल, कॉलेज आदि जगहों पर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। बीके राजीव कुमार ने नशा से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। मंुगेर केन्द्र की संचालिका बीके जयमाला ने स्वागत भाषण किया। मंच संचालन बीके सुधाकर ने किया। इस मौके पर कारा अधीक्षक किरण निधि, उत्पाद अधीक्षक आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े