Munger News: विक्रमपुर बिंद टोला की सड़क पर जलजमाव,आवागमन में परेशानी

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: असरगंज नगर पंचायत के विक्रमपुर बिंद टोला में नाले का पानी सड़क पर जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। एक दबंग व्यक्ति द्वारा नाली भरे जाने के कारण जल निकासी बाधित हुई है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को आवेदन दिया है।

Munger News: विक्रमपुर बिंद टोला की सड़क पर जलजमाव,आवागमन में परेशानी

Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत की वार्ड संख्या-एक स्थित विक्रमपुर बिंद टोला में नाले का पानी सड़क पर जमा रहने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि, एक दबंग व्यक्ति द्वारा नाली भर देने के कारण सरजू रजक के घर से प्रमोद नायक के घर तक जल निकासी बाधित हो गई है।

जलजमाव की समस्या

निकासी बंद होने का कारण सड़क पर लगभग एक फीट तक गंदा पानी जमा हो गया है। इससे ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी, नगर पंचायत असरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद को लिखित आवेदन देकर जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। वार्ड नंबर एक के सुबोध साह,कपिलदेव साह, अनूपलाल साह, अरुण मांझी, पवन मंडल, राजेश साह, चंद्रशेखर साह, धर्मवीर साह, सरजू रजक, रतन नायक, प्रवीण मांझी, ज्योतिष कुमार आदि का कहना है कि कई महीनों से सड़क पर जलजमाव बना हुआ है लगातार पानी जमा रहने से कीड़े-मकोड़ों और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन की कार्रवाई

इधर नगर पंचायत असरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने ग्रामीणों से मिले आवेदन पर जलजमाव स्थल पर पहुंचे एवं ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जाम पड़े नाला की सफाई कर समस्या का निदान किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

ग्रामीणों ने जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए किसे आवेदन दिया?
ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी, नगर पंचायत असरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद को लिखित आवेदन दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।