घरेलू विवाद में मारपीट महिला जख्मी
रपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं जख्मी रुचि को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जख्मी रुचि देवी ने हवेली खड़गपुर थाना

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के चांदबली स्थान के समीप घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चांदबली स्थान के समीप टोला में घरेलू विवाद में जमकर मारपीट की घटना में चांदबली निवासी संतु शर्मा तथा उसकी पत्नी पूर्णिमा देवी एवं मां मनोरमा देवी ने घर में अकेली अपने छोटे भाई अवधेश शर्मा की पत्नी रुचि कुमारी को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं जख्मी रुचि को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस संबंध में जख्मी रुचि देवी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि मेरा भैंसुर संतु शर्मा उसकी पत्नी पूर्णिमा देवी तथा मेरी सास मनोरमा देवी हमेशा मेरे घर आकर लड़ाई झगड़ा करते है।
जिसका विरोध करने पर वे सभी मारपीट करते है। मेरे पति बाहर रहकर काम करते हैं। आज जब मैं अपने दो बच्चों के साथ घर में काम कर रही थी तो मुझे अकेला पाकर संतु शर्मा, उसकी पत्नी पूर्णिमा देवी तथा सास मनोरमा देवी लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट किया और मुझे जख्मी कर दिया। मैं किसी तरह में घर से भागकर अपना जान बचाई। वही इस मामले के संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि रुचि कुमारी के दिए गए आवेदन के आधार पर तीन व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


