Hindi NewsBihar NewsMunger NewsDistrict Coordination Committee Meeting Reviews Judicial Cases and Infrastructure Development
सभी प्रखंडों में मिथिला हाट के लिए तलाशें जमीन

सभी प्रखंडों में मिथिला हाट के लिए तलाशें जमीन

संक्षेप:

सहरसा में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई जिसमें न्यायिक मामलों और योजनाओं की समीक्षा की गई। लंबित मामलों के निष्पादन के लिए दिशा निर्देश दिए गए। पथ निर्माण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत आवश्यक कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया। सभी विभागों को योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

Dec 09, 2025 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

सहरसा, नगर संवाददाता। विकास भवन सभागार में में जिला समन्वय समिति की बैठक में न्यायिक मामलों के वर्तमान निष्पादन स्थिति एवं संचालित योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।न्यायिक मामलों समीक्षा क्रम में जानकारी दी गई की सीडब्ल्यूजेसी, एलपीए संबंधित वाद प्रखंड कार्यालय सत्तर कटैया, सिमरीबख्तियारपुर, सोनवर्षा, नवहट्टा सहित अन्य कुछ कार्यालय स्तर पर लंबित है। संबंधित कार्यालयों को आगामी बैठक से पूर्व एसओएफ दायर करने का निर्देश दिया गया है। एमजेसी से संबंधित तीन मामले क्रमशः नगर आयुक्त कार्यालय, जिला मत्स्य कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता सिमरी बख्तियारपुर स्तर पर लबित पाए गए है।जिसको

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश संबंधित कार्यालयों को दिया गया है।सरकारी भवन, अवसंरचना निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता समीक्षा के क्रम में जब्त लावारिस वाहनों के लिए स्थल, अंचलवार विवाह भवन, ई किसान भवन, सलखुआ प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम निर्माण, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, सौ आसन वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, संयुक्त योजना भवन, सभी अंचलों में मिथिला हाट, क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र, सत्तर कटैया,नवहट्टा,पतरघट,सिमरी बख्तियारपुर एवं सोनवर्षा प्रखंड से संबंधित कुछ पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता समीक्षा के क्रम में आगामी बैठक से पूर्व भवनों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत सोनवर्षा, कहरा, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में आवेदन लबित है।जिसके यथाशीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया। पथ निर्माण कार्य करें पूरा :बैठक में पथ निर्माण विभाग अंतर्गत पचगछिया-बिहरा बाजार-नवहट्टा तटबंध तक, रंता-सोनवर्षा कचहरी पथ तक पथ निर्माण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में योजना के सम्यक सुचारु क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।लघु जल संसाधन द्वारा संचालित राजकीय नलकूपों के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में वैसे नलकूप जो यांत्रिक दोष, विद्युत दोष के कारण बंद है,को यथाशीघ्र ठीक कराने के लिए आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक के दौरान यह तथ्य उभरकर सामने आया की अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के दौरान जन्म मृत्यु प्रमाणीकरण से संबंधित अनेकों आवेदन प्रखंड स्तर पर लंबित है। जिसको यथाशीघ्र निष्पादित करते हुए तत्संबंधी प्रतिवेदन जिला कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।सभी प्रखंडों को विधानसभा आम निर्वाचन:2025 के दौरान निर्वाचन कार्यों निमित प्रयुक्त वाहनों भुगतान के लिए आवश्यक वांछित कागजात अविलंब उपलब्ध कराने को कहा गया है।अन्य सभी विभागों को संचालित योजनाओं के सम्यक, सुचारु क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक मे अपर समाहर्ता निशांत,उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी,नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक,अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर सहित सहित अन्य थे।