
तलवार से काटी नाक, भागलपुर किया रेफर
असरगंज के जलालाबाद में मामूली विवाद के दौरान एक व्यक्ति की नाक तलवार से काट दी गई। अजय चौधरी अपने चचेरे भाई प्रदीप को समझाने गए थे, जो शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। घटना के बाद अजय को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी फरार है।
असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद में मामूली विवाद में शराब पीकर गाली गलौज कर रहे चचेरे भाई को समझाने गए व्यक्ति की तलवार से नाक काट दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए ,जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के चौधरी टोला निवासी अजय चौधरी है। वहीं घायल और उनके परिजनों ने बताया कि अजय चौधरी के छोटे भाई नीरज के साथ चचेरे भाई प्रदीप चौधरी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
शुक्रवार दिन में कई बार दोनों के बीच विवाद के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन देर शाम प्रदीप चौधरी शराब पीकर आया और घर के बाहर गाली गलौज करने लगा। प्रदीप को समझाने गए अजय चौधरी के ऊपर प्रदीप ने तलवार से हमला कर दिया। जिसमें उनकी नाक कट गयी। घटना की सूचना पर असरगंज थाना के एएसआई शंभू पासवान सदल बल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की। आरोपी घर से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है । आवेदन देने पर जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




