Munger News: दिव्यांग जांच शिविर का हुआ आयोजन,अस्पताल की सुविधाओं का लिया जायजा

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: तारापुर के अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुखों ने किया और अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। 71 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 41 हड्डी और 8 नेत्र से संबंधित थे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की।

Munger News: दिव्यांग जांच शिविर का हुआ आयोजन,अस्पताल की सुविधाओं का लिया जायजा

Munger News: दिव्यांग जांच शिविर का हुआ आयोजन,अस्पताल की सुविधाओं का लिया जायजातारापुर,निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में शुक्रवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ई.रोहित चौधरी,प्रखंड प्रमुख अश्विनी राज उर्फ पिंकू मेहता,तारापुर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा. मदन कुमार पाठक,अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय,प्रखंड प्रमुख अश्विनी राज उर्फ पिंकू मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने डायलिसिस सेंटर,ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया। शिविर में दिव्यांगता से संबंधित जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.सिकंदर रजक,फिजिशियन डा. प्रवीण कुमार कौशल,नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रेम कुमार ने मरीजों की जांच की। नेत्र सहायक मुकेश कुमार ने भी जांच प्रक्रिया में सहयोग किया। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि कुल 71 लोगों का पंजीयन दिव्यांगता की जांच को लेकर किया गया था। जिसमें हड्डी से संबंधित 41,नेत्र से संबंधित 8,रेफर 17 शिविर में 05 मरीज नहीं आने वाला शामिल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: दिव्यांग जांच शिविर का हुआ आयोजन,अस्पताल की सुविधाओं का लिया जायजा