ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरबाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

सदर प्रखंड की कई सड़कें बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनपर आवागमन करने में लोगों को परेशानी हो रही है। बाढ़ के समय ही राज्य सरकार के मंत्रियों ने बाढ़ की समस्या समाप्त होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों के...

बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 01 Oct 2018 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर प्रखंड की कई सड़कें बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनपर आवागमन करने में लोगों को परेशानी हो रही है।

बाढ़ के समय ही राज्य सरकार के मंत्रियों ने बाढ़ की समस्या समाप्त होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों के जिर्णोद्धार करने की घोषणा की थी। हालांकि सरकार की घोषणा का पालन करते हुए अधिकारियों ने प्रखंड की कई क्षतिग्रस्त सड़कों का जिर्णोद्धार कराया है लेकिन अब भी कई ऐसी सड़कें हैं जो बाढ़ के बाद चलने लायक नहीं रह गई हैं। नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के चड़ौन गांव से रामदिरी गैरा पहाड़ जाने वाली सड़कें बाढ़ के दौरान पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने डीएम आनंद शर्मा से उक्त पथ की अविलंब सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें