ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरडीजल लोको का हो रहा मेंटेनेंस

डीजल लोको का हो रहा मेंटेनेंस

पूरे भारत में करीब चार हजार डीजल लोको (इंजन) चालू अवस्था में है। वहीं देश में तकरीबन 262 डीजल लोको बेकार पड़े हैं। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के आदेश के बाद अब आगामी 30 सितंबर तक देशभर के डीजल लोको का...

डीजल लोको का हो रहा मेंटेनेंस
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 27 Aug 2020 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरे भारत में करीब चार हजार डीजल लोको (इंजन) चालू अवस्था में है। वहीं देश में तकरीबन 262 डीजल लोको बेकार पड़े हैं। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के आदेश के बाद अब आगामी 30 सितंबर तक देशभर के डीजल लोको का सरपल्स किया जा रहा है।

जबकि पूर्व रेलवे डीजल शेड जमालपुर में इसे सरपल्स की जगह पीओएच व मेंटनेंस किया जा रहा है। वर्तमान में शेड में कुल 47 लोको इंजन है। इसमें 47 लोको इंजन, डब्लूडीजी फोर 16, डब्लूडीजी थ्री ए 29 और डब्लूसीक्सआर 2 लोको को अपटूडेट किया जा रहा है। वहीं सवा चार सौ कर्मचारी कार्यरत हैं। बता दें कि मालदा मंडल से किऊल तक की रेलखंड भी इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य पूरा हो चुका है।

तथा यहां से गुजरने ब्रह्मपुत्र मेल सहित मालगाड़ियां भी इलेक्ट्रिक इंजन के सहारे पटरी पर दौड़ रही है। बता दें कि रेलवे बोर्ड के मैकेनिकल सचिव ए. राजा लक्ष्मी ने 30 जुलाई माह में ही पत्र निर्गत कर आदेश दिया था कि डीजल लोको को आगामी 30 सितंबर तक सरपल्स करने तथा वर्तमान में लोको का पीओएच बंद कर दिया जाय।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें