Hindi NewsBihar NewsMunger NewsDiarrhea Outbreak in Paramanandpur Medical Team Responds
परमानंदपुर में डायरिया से आधे दर्जन लोग आक्रांत

परमानंदपुर में डायरिया से आधे दर्जन लोग आक्रांत

संक्षेप:

गंगटा पंचायत के आदिवासी गांव परमानंदपुर में डायरिया से आधा दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं। डॉ. सुबोध कुमार की अगुवाई में मेडिकल टीम ने गांव में जाकर मरीजों को इलाज दिया। सभी संभावितों की जांच कर आवश्यक...

Oct 09, 2025 03:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा पंचायत की आदिवासी गांव परमानंदपुर में डायरिया से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं। हवेली खड़गपुर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुबोध कुमार ने मेडिकल टीम को बुधवार की सुबह परमानंदपुर गांव भेजा। मेडिकल टीम ने डायरिया पीड़ित बड़कू सोरेन सहित अन्य पीड़ितों को स्लाइन चढ़ाया एवं दवा दी। साथ 90 लोगों, जिसमें 26 पुरूष एवं 64 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार दवाइयां दी। एएनएम अर्चना कुमारी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह काबू में है, सभी संभावितों की जांच कर आवश्यकता अनुसार दवाइयां दे दी गई है। साथ ही स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार को परमानंदपुर गांव में डायरिया से तीन-चार लोग पीड़ित हुए। शाम स्थिति बिगड़ने पर देवानंद सोरेन एवं सुशीला देवी को परिजन स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर ले गये। इधर गांव में डायरिया से पीड़ितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी और रात में परिजन द्वारा सोनी देवी, संजू देवी, तारो देवी को भी डायरिया की शिकायत पर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।