Munger News: धरहरा इलेवन ने लखीसराय को 1-0 से हराया
Munger News: धरहरा के गांधी मैदान में प्रखंड इलेवन धरहरा और लखीसराय के बीच एक दिवसीय फुटबॉल शो मैच हुआ। धरहरा ने लखीसराय को 1-0 से हराया। अंकित कुमार ने पहले हाफ में गोल किया। दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. विक्रांत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा के गांधी मैदान में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल शो मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला प्रखंड इलेवन धरहरा और लखीसराय की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में धरहरा इलेवन ने लखीसराय की टीम को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के पहले हाफ में खेल शुरू होने के करीब 10वें मिनट में धरहरा इलेवन के जर्सी नंबर पांच के खिलाड़ी अंकित कुमार ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
दोनों ओर से खिलाड़ियों ने आक्रमण किए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। अंततः धरहरा एलेवन ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि डॉ. विक्रांत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर चक्रधर सिंह, अनिल सिंह, सच्चिदानंद पांडे, सुबोध गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


