Devayani Sengupta Selected for Best Teacher Award 2025 at Indian Talent Olympiad भारतीय टैलेंट ओलंपियाड समूह द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड 2025 के लिए देवयानी सेनगुप्ता चयनित, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsDevayani Sengupta Selected for Best Teacher Award 2025 at Indian Talent Olympiad

भारतीय टैलेंट ओलंपियाड समूह द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड 2025 के लिए देवयानी सेनगुप्ता चयनित

मुंगेर की शिक्षिका देवयानी सेनगुप्ता को भारतीय टैलेंट ओलंपियाड समूह द्वारा 2025 के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड के लिए चुना गया है। यह चयन भारत के डेढ़ लाख विद्यालयों में से हुआ है। उन्होंने 25 वर्षों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 4 Sep 2025 03:52 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय टैलेंट ओलंपियाड समूह द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड 2025 के लिए देवयानी सेनगुप्ता चयनित

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। चर्चित शिक्षिका देवयानी सेनगुप्ता जो नोट्रोड्रेम एकेडमी जमालपुर के प्लस टू की शिक्षिका है, उन्हें भारतीय टैलेंट ओलंपियाड समूह द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड 2025 के लिए चयनित किया गया है। इस प्रतिष्ठित ओलंपियाड का आयोजन आईआईटी मुंबई, आईआईटी मद्रास, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी इंदौर ,आईआईटी हैदराबाद, तथा इंफोसिस के सहयोग से किया गया है। देवयानी सेनगुप्ता का यह चयन भारत के डेढ़ लाख विद्यालयों में से टॉप एजुकेटर के रूप में हुआ है। यह अवार्ड लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड है। यह सम्मान समर्पण, नेतृत्व और शिक्षा के प्रति निष्ठा का प्रमाण है। देवयानी सेनगुप्ता का शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका है तथा नोट्रोडेम एकेडमी जमालपुर के अंग्रेजी विषय की एक वरिष्ठ शिक्षिका है तथा 25 वर्षों से भी अधिक शिक्षा जगत में इनका गहरा और विस्तृत अनुभव है।

देवयानी सेनगुप्ता ने कहा यह सम्मान केवल मेरा ही नहीं मेरे विद्यालय की हर विद्यार्थी, साथी शिक्षकों तथा सभी टैलेंटेड एवं काफी डेडीकेटेड सिस्टरों को जाता है,जिनसे उन्हें हर पल आगे बढ़ाने की शक्ति मिली है। --------------------------------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।