Munger News: गंगटा-संग्रामपुर स्टेट हाईवे बदहाल, छाता गांव के पास सड़क धंसी

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: टेटियाबंबर प्रखंड का गंगटा-संग्रामपुर स्टेट हाईवे लगातार खराब हो रहा है। गड्ढों की स्थिति इतनी गंभीर है कि सड़क की पहचान मुश्किल है। छाता गांव के पास सड़क एक फीट धंस गई है, जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी तत्काल मरम्मत की मांग की है।

Munger News: गंगटा-संग्रामपुर स्टेट हाईवे बदहाल, छाता गांव के पास सड़क धंसी

Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड से गुजरने वाले गंगटा-संग्रामपुर स्टेट हाईवे की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हालात ऐसे हैं कि, यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। सबसे खराब स्थिति छाता गांव के समीप है, जहां सड़क करीब एक फीट तक धंस गई है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।ग्रामीणों

ने बताया कि, खड़गपुर-तारापुर मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद पिछले एक वर्ष से अधिक समय से अधिकांश भारी वाहन इसी गंगटा-संग्रामपुर पथ से गुजर रहे हैं। लगातार भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है, लेकिन संबंधित विभाग ने अबतक इसकी मरम्मत नहीं कराई है। ग्रामीण सह मुखिया सुरेश यादव, महेश यादव, राकेश कुमार और राहुल कुमार ने बताया कि छाता गांव के पास बने बड़े गड्ढे में कई बार टोटो पलट चुके हैं, जबकि कई मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो यह स्थान किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है और बारिश के दौरान इस मार्ग पर आवागमन करना भी मुश्किल हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।