दस्तावेजों को नष्ट करने मामले में बीडीओ ने भेजी जांच रिपोर्ट
जमालपुर में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दस्तावेजों को जलाने की घटना पर संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी। बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन ने बताया कि रद्दी कागजात जलाए गए थे, महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं। यह घटना 3 अप्रैल को वायरल वीडियो से सामने आई थी।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जमालपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में दस्तावेजों को जलाने पर संज्ञान लिया, तथा अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है। इधर, जमालपुर बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने जिला प्रशासन के आदेश पर रिपोर्ट भेज दी है। बीडीओ ने बताया कि, घटना के बाद सभी कर्मचारियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि, जमालपुर कार्यालय के रद्दी कागजातों को नष्ट किया गया, न कि किसी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जलाया गया। गौरतलब है कि 3 अप्रैल को एक वीडियो वायरल हुआ था।
जिसमें महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को जलाया गया था। यहां दो महिलाएं लाल कपड़े में बंधे कागजातों, खतियान जैसा प्रतीत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आग के हवाले करते देखा गया। घटना के दौरान परिसर में मौजूद जनप्रतिनिधियों और रैयतों ने जब महिलाओं से पूछताछ की, तो कार्यालय कर्मियों में हड़कंप मच गया। दूसरे दिन जब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मुंगेर में आयोजित शिविर में शामिल हुए, तो लोगों ने इसकी शिकायत की, जिस पर संज्ञान लिया गया।-------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


