ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरडिप्टी सीएम ने एक निजी कार्यक्रम में लोगों को दिया विकास का भरोसा

डिप्टी सीएम ने एक निजी कार्यक्रम में लोगों को दिया विकास का भरोसा

बरियारपुर। निज संवाददाता बरियारपुर प्रखंड का विकास कार्य तीव्र गति से होगा तथा...

डिप्टी सीएम ने एक निजी कार्यक्रम में लोगों को दिया विकास का भरोसा
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 25 Jul 2021 04:21 AM
ऐप पर पढ़ें

बरियारपुर। निज संवाददाता

बरियारपुर प्रखंड का विकास कार्य तीव्र गति से होगा तथा जनता की मांगों को पूरा किया जाएगा। उक्त बातें बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने स्वर्गीय जगदम्बी प्रसाद यादव स्मृति प्रतिष्ठान एवं अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी परिषद स्वागत समारोह एवं राजभाषा संगोष्ठी गांधीपुर बरियारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

उन्होंने स्वर्गीय जगदम्बी प्रसाद यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब को हिंदी में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे मुंगेर जिाले के बीस सूत्री प्रभारी मंत्री भी हैं। इसलिए विकास तीव्र गति से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बरियारपुर प्रखंड भवन निर्माण, थाना भवन निर्माण, पीएचसी आदि का भवन जल्द बनेगा। हर क्षेत्र में विकास होगा।

पंचायतीराज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुंगेर जिले के विकास के लिए तत्पर हैं। हर क्षेत्र में विकास होगा। लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विधायक प्रणव यादव ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेन्द्र कुमार यादव ने किया। संचालन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम दिलीप पासवान ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, मन मोहन यादव, विजय सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अनिल चौधरी, अंजू भारद्वाज, बेबी चंकी, रजनीश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें