ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे तो हमसफर 7 घंटे विलंब से पहुंची जमालपुर

Dec 25, 2025 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रात और सुबह में घने कोहरे की ऊजली चादर छाया

ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे तो हमसफर 7 घंटे विलंब से पहुंची जमालपुर

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रात और सुबह में घने कोहरे की ऊजली चादर छाया रहा। सूर्य भगवान की दर्शन लोग बुधवार को नहीं कर सके। इससे आमजन जीवन के साथ वाहनों और ट्रेनों के परिचालन पर सीधा असर हुआ है। पछुआ की सर्द हवाओं के बीच रेल यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार करना मुसीबत बनी थी। ट्रेन चालकों को अपने इंजन का लाइट जलाकर परिचालन करना पड़ा है। खासकर, लंबी दूरी की अधिकांशत: ट्रेनें घंटों विलंब से जमालपुर पहुंची है। ट्रेनों की लेटलतीफी रेलयात्रियों के लिए सिरदर्द हो गया है। इस बावत प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, मीनू मिश्रा, मनीष सहाय, पप्पू कुमार ने कहा कि हर साल घने कोहरे की मार ट्रेनों पर पड़ती है, जिससे ट्रेनों की स्पीड घट जाती है।

रेल प्रशासन ने एंटी फॉग डिवाइस लगाने का भी दावा करती है, फिर भी घंटों विलंब से ट्रेन आती है। यह ना सिर्फ रेलवे के लिए, बल्कि यात्रियों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। हमें ट्रेनों की गति बरकरार रखने के लिए विदेशी तकनीकों का सहारा लेना चाहिए। हमसफर 7 घंटे तो ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे विलंब से पहुंची जमालपुर दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता रेलखंड से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में ट्रेन नंबर 12350 न्यूदिल्ली गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस 7 घंटे विलंब से आयी। इसी तरह ट्रेन नंबर 15657 ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे, ट्रेन नंबर 73453 तिलरथ जमालपुर पैसेंजर 2 घंटे, ट्रेन नंबर 13333 दुमका पटना इंटरसिटी 2 घंटे, ट्रेन नंबर 13402 दानापुर भागलपुर 1 घंटा, ट्रेन नंबर 13031 हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस 2 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।