ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर22 को धरना-प्रदर्शन और 28 फरवरी से हड़ताल पर

22 को धरना-प्रदर्शन और 28 फरवरी से हड़ताल पर

बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा मुंगेर की बैठक रविवार को भारतीय मजदूर संघ कार्यालय कृष्णापुरी में हुई। जिसमें 22 फरवरी के पहले विभिन्न सात सूत्री मांगें पूरी नहीं हुई तो 22 फरवरी...

22 को धरना-प्रदर्शन और 28 फरवरी से हड़ताल पर
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 10 Feb 2020 12:38 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा मुंगेर की बैठक रविवार को भारतीय मजदूर संघ कार्यालय कृष्णापुरी में हुई। जिसमें 22 फरवरी के पहले विभिन्न सात सूत्री मांगें पूरी नहीं हुई तो 22 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किए जाने के साथ ही 28 फरवरी से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। बैठक संघ के जिला प्रवक्ता शैलेश कुूमार की अध्यक्षता में हुई। मौके पर जिला महामंत्री ज्ञानप्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बिहार राज्य शिक्षक महासंघ, बिहार अनुकंपा शिक्षक संघ सहित कई संघों मिलकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन कर उक्त आंदोलन की घोषणा की है।

इधर 17 से हड़ताल पर जाने की शिक्षकों ने दी धमकी

मुंगेर। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक ज्योतिष प्रसाद सिंह, प्रधान सचिव सुजय कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री प्रशांत कुमार ने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किए जाने के विरोध में 17 फरवरी से अनिश्तकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। संयोजक श्री सिंह ने कहा कि इस अवधि में जिले के सभी काटि के शिक्षक (नियमित तथा नियोजित) बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताल पर रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें