
48 घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
मुंगेर में खास महाल भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने दुकानदारों को 48 घंटे में भूमि खाली करने की चेतावनी दी। निर्धारित समय के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान...
मुंगेर, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी, मुंगेर के निर्देश के आलोक में बुधवार को खास महाल पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, सदर मुंगेर, खास महाल अमीन एवं राजस्व कर्मचारियों की टीम द्वारा खास महाल भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र के दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को माइकिंग के माध्यम से चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि, वे 48 घंटे के भीतर विशेष महाल भूमि को खाली कर दें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि, निर्धारित समयावधि के बाद यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम ने अतिक्रमण कर किए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों को रोकने की दिशा में भी कदम उठाए और लोगों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से बचने की हिदायत दी।

मौके पर खास महाल पदाधिकारी ने बताया कि, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि खास महाल भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




