मुंगेर मेडिकल कॉलेज का नाम ‘ललन सिंह मेडिकल कॉलेज’ रखने की मांग, जनाधिकार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन मुंगेर मेडिकल कॉलेज का नाम ‘ललन सिंह मेडिकल कॉलेज’ रखने की मांग, जनाधिकार मोर्चा ने सौंपा

Feb 07, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर में जनाधिकार मोर्चा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेज का नाम ललन सिंह के नाम पर रखने की मांग की। मोर्चा के अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि ललन सिंह ने मुंगेर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग बिहार सरकार तक पहुंचाई जाएगी।

मुंगेर मेडिकल कॉलेज का नाम ‘ललन सिंह मेडिकल कॉलेज’ रखने की मांग, जनाधिकार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन मुंगेर मेडिकल कॉलेज का नाम ‘ललन सिंह मेडिकल कॉलेज’ रखने की मांग, जनाधिकार मोर्चा ने सौंपा

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर मेडिकल कॉलेज का नाम लोकप्रिय सांसद सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम पर रखने की मांग को लेकर जनाधिकार मोर्चा के एक शिष्टमंडल ने डीएम निखिल धनराज को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज का नामकरण ‘ललन सिंह मेडिकल कॉलेज’ किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर जनाधिकार मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि, तमाम आरोपों और आक्षेपों को सहते हुए भी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने निरंतर रचनात्मक प्रयास कर मुंगेर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि, वह स्वयं ललन सिंह के प्रखर राजनीतिक विरोधी रहे हैं, इसके बावजूद यह मांग इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि मेडिकल कॉलेज को मूर्त रूप देने में ललन सिंह की भूमिका निर्णायक रही है।

वहीं, मोर्चा के संरक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं अमरनाथ प्रसाद ललन ने कहा कि, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम, बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम पर श्रीकृष्ण सेवा सदन तथा पूर्व प्रधानमंत्रियों के नाम पर कई संस्थान हो सकते हैं, तो मुंगेर मेडिकल कॉलेज का नामकरण ललन सिंह के नाम पर किया जाना भी पूरी तरह उचित है।मौके पर डीएम ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि, उनकी भावनाओं और मांग को बिहार सरकार तक पहुंचाया जाएगा। शिष्टमंडल में डॉ. हेमंत कुमार, मोर्चा सलाहकार अजय प्रसाद सिंह, विश्वजीत यादव एवं विक्रमजीत सिंह चंद्रवंशी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।