वृद्धा, विधवा व दिव्यांगों के पेंशन में वृद्धि की मांग

Oct 20, 2024 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

जमालपुर। निज प्रतिनिधि वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांगों को पेंशन की राशि 400 से बढ़कर

वृद्धा, विधवा व दिव्यांगों के पेंशन में वृद्धि की मांग

जमालपुर। निज प्रतिनिधि वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांगों को पेंशन की राशि 400 से बढ़कर दो हजार रुपये की मांग को लेकर शनिवार को नक्कीनगर केशोपुर स्थित वार्ड पार्षद राकेश तिवारी के आवास पर पार्षदों व प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राकेश तिवारी ने कहा कि पेंशन के नाम पर सरकार सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। आज के जमाने में 400 रुपया कुछ नहीं है। उन्होंने दो हजार पेंशन देने की मांग की। पार्षद सुदेश कुमार मंडल, साईं शंकर, मुकेश शर्मा, राजीव पासवान, पार्षद प्रतिनिधि गौतम आजाद, दिलीप तांती, पार्षद राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि पेंशन राशि वृद्धि की मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए स्थानीय विधायक और सांसद से पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि की एक शिष्टमंडल मिलेगा। उन्होंने कहा कि पेंशन में वृद्धि नहीं की गयी तो आंदोलन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।