
जमालपुर की वीरान सब्जीमंडी पर हाइटेक सुपर मार्केट निर्माण की मांग फिर से उठी
निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर की हृदय स्थल सदर बाजार की सब्जीमंडी करीब तीन दशकों से वीरान पड़ी है। इसका कायाकल्प कराने और यहां हाईटेक सुपर मार्केट नि
जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर की हृदय स्थल सदर बाजार की सब्जीमंडी करीब तीन दशकों से वीरान पड़ी है। इसका कायाकल्प कराने और यहां हाईटेक सुपर मार्केट निर्माण कराने की मांग एक बार फिर से जोड़ पकड़ ली है। रविवार को जमालपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य मुनीलाल मंडल ने जमालपुर नगर परिषद की सब्जी मंडी को आधुनिक सुपरमार्केट में परिवर्तित करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल को सौंपा। मुनीलाल मंडल ने कहा कि करीब सवा एकड़ की जमीन पर सदर बाजार की सब्जीमंडी है। इसका सालाना ठेका भी निकाला जाता है। लेकिन इसका ना तो जीर्णोद्धार होता है और ना ही यहां हाईटेक सुपर मार्केट निर्माण की दिशा में अबतक कोई पहल की गयी है।
सब्जीमंडी वीरान पड़ी है। उन्होंने कहा कि शहर में नालियों व सड़कों पर अतिक्रमण का मुख्य कारण है कि फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण नहीं किया गया। अगर नप प्रशासन वेंडिंग जोन का निर्माण किया होता तो फुटपाथी दुकानदार अबतक शिफ्ट हो जाते और अतिक्रमणमुक्त शहर होता है। उन्होंने कहा कि सदर बाजार की सब्जीमंडी को मल्टीपर्पस मार्केट बनने से जहां रोजगार का सृजन होता है, वहीं अतिक्रममुक्त शहर व सुंदर बनाने में भी एक अच्छी पहल होती है। इधर, विधायक ने मांग संबंधित नप प्रशासन और बिहार सरकार से वार्ता करने तथा मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। गौरतलब है कि वर्ष 2002 से ही शहरी सब्जीमंडी को सुपर मार्केट निर्माण के लिए नप बोर्ड के सदस्यों ने कोशिश की, लेकिन अबतक सफलता नहीं मिल पायी। हालांकि हर साल नप बोर्ड की साधारण बैठक सहित सशक्त स्थाई समिति की बैठक में चर्चाएं होती है और सर्वे कराने, मापी कराने और डीपीआर तैयार करने का अश्वासन मिलता रहा। लेकिन कभी जमीनी हकीकत कार्य शुरू नहीं हुआ। अब नए विधायक से शहरवासियों व राजनीतिक दलों का काफी उम्मीदें हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




