दारोगा बहू ने सास को किया लहूलुहान, केस दर्ज, गिरफ्तार
असरगंज में शुक्रवार को बहू ने अपने 50 वर्षीय सास को कमरे का ताला तोड़ने के विवाद में मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर किया गया। बहू नूतन कुमारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

असरगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार की देर शाम कमरे का ताला तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बहू ने अपनी 50 वर्षीय सास को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पुलिस पहुंची और जख्मी महिला को अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार जख्मी महिला से घटना की जानकारी ली। शनिवार को एफएसएल टीम ने कलाली मोड़ स्थित जख्मी महिला के आवास पर पहुंचकर मारपीट में प्रयुक्त पत्थर एवं रक्त के नमूने संग्रहित किए। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि जख्मी किरण देवी पति संजीव साह के आवेदन पर बहू नूतन कुमारी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कलाली मोड़ निवासी ऋतुराज की शादी दो वर्ष पूर्व रहमतपुर बासा मांझी टोला निवासी नवीन मांझी की पुत्री नूतन कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी में संबंध तनावपूर्ण थे। ऋतुराज दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं, जबकि नूतन कुमारी मधुबनी जिले में 2018 बैच की पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं। नूतन कुमारी शुक्रवार को घर आई और पति के कमरे का ताला तोड़ रही थी। सास के मना करने पर बहु ने उनके सिर पत्थ्र से वार कर जख्मी कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


