केजीपी न 333 खड़गपुर नदी पर बना जर्जर पुल की मरम्मत करती विभाग

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

हवेली खड़गपुर नगर के मनी नदी पुल पर बने खतरनाक गड्ढों को भर दिया गया है। लंबे समय से गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने के बाद स्थानीय लोगों की मांग पर विभाग ने मरम्मत कार्य किया।

केजीपी न 333 खड़गपुर नदी पर बना जर्जर पुल की मरम्मत करती  विभाग

हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता । हवेली खड़गपुर नगर के ऐतिहासिक मनी नदी पुल पर बने खतरनाक गड्ढों को आखिरकार भर दिया गया है। लंबे समय से पुल पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हल्की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से जलजमाव और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। बाइक सवार आए दिन फिसलकर घायल हो रहे थे। पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर पुल के गड्ढों की तस्वीर साझा की गई थी। इसके बाद 'हिन्दुस्तान' अखबार ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। लगातार खबर छपने और स्थानीय लोगों की मांग उठने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर सभी गड्ढों को भरवा दिया। मरम्मत कार्य पूरा होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने कहा कि यह मरम्मत पूरी तरह खबर का असर है।

समाजसेवी की राय

समाजसेवी शुभम केशरी ने बताया, महीनों से शिकायत कर रहे थे, पर सुनवाई नहीं हुई। अखबार में खबर आते ही काम हो गया। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि पुल का नियमित निरीक्षण किया जाए। साथ ही पुल के दोनों तरफ की जर्जर रेलिंग की स्थायी मरम्मत भी कराई जाए, ताकि भविष्य में फिर से ऐसी समस्या न हो और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुल पर गड्ढे कब भरे गए?
पुल पर गड्ढे हाल ही में भरे गए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।