ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरदबंगों ने किसान की निजी जमीन पर बना दी सड़क

दबंगों ने किसान की निजी जमीन पर बना दी सड़क

मुंगेर | निज प्रतिनिधि चड़ौन गांव के एक किसान के निजी जमीन पर दबंगों ने

दबंगों ने किसान की निजी जमीन पर बना दी सड़क
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 13 Jun 2021 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर | निज प्रतिनिधि

चड़ौन गांव के एक किसान के निजी जमीन पर दबंगों ने कच्ची सड़क बना दिया। किसान द्वारा विरोध किये जाने पर दबंगों द्वारा गोलीबारी की गयी। जिसके बाद किसान भयभीत होकर जान बचाते हुए घर भाग गया। इस घटना के बाद चड़ौन गांव में तनाव व्याप्त हो गया। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

चड़ौन निवासी किसान रामानुज चौधरी ने बताया कि शनिवार अहले सुबह चंद्रदेव सिंह टोला के समीप उनके खेत में स्थानीय निवासी राणा सिंह, राजो सिंह, कंपनी सिंह, रामप्रीत सिंह, राजकुमार सिंह, कैलाश सिंह, रामसेवक कुमार, वकील सिंह, संजीत कुमार, अरुण सिंह, दीवाना कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य अज्ञात लोगों द्वारा जानकीनगर के मुखिया पंकज यादव तथा सरपंच संजीव यादव के सहमति से उनके फसल लगे खेत में गेरुआ बिछाकर जबरदस्ती कच्ची सड़क बनाया जा रहा था। विरोध करने पर दबंगों ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया। लोग जान बचाकर किसी तरह भागते हुए घर आ गये। किसान ने थानाध्यक्ष से गुहार लगायी है कि इस अवैध रास्ते के निर्माण पर अविलंब रोक लगाया जाए। इस घटना के बाद से चड़ौन गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार की शाम अंचलाधिकारी शशिकांत तथा स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन में जुट गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें