मोबाइल खोने के बाद खाते से उड़े 1.38 लाख, 19 बार में की निकासी

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर के लल्लू पोखर क्षेत्र में एक व्यक्ति का मोबाइल खोने के बाद उनके बैंक खाते से 1 लाख 38 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने 19 बार में पैसे निकाले। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल खोने पर सिम कार्ड ब्लॉक कराने की सलाह दी है।

मोबाइल खोने के बाद खाते से उड़े 1.38 लाख, 19 बार में की निकासी

मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत लल्लू पोखर क्षेत्र में एक व्यक्ति के मोबाइल खोने के बाद उनके बैंक खाते में सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने पीड़ित के खाते से कुल 19 किस्तों में 1 लाख 38 हजार रुपये उड़ा लिए। इस बाबत पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ​

बाजार जाने के दौरान खो गया था फोनः

​जानकारी के अनुसार, लल्लू पोखर निवासी गणेश राम बीते 6 मई को सदर अस्पताल से सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला, तो पीड़ित ने 11 मई को दूसरे हैंडसेट में अपना पुराना सिम कार्ड वाला नंबर चालू कराया। सिम एक्टिवेट होते ही उनके होश उड़ गए, जब मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हुए।

19 बार में खाली किया बैंक खाताः

​पीड़ित के अनुसार, मोबाइल चालू करते ही डेबिट के दो मैसेज आए। बैंक स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला कि अपराधियों ने उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1.38 लाख रुपये की निकासी कर ली है। शातिरों ने इस पूरी रकम को निकालने के लिए 19 बार में ट्रांजैक्शन किए, ताकि बैंक की सुरक्षा प्रणाली को चकमा दिया जा सके। पीड़ित ने 16 मई को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

क्या कहते हैं अधिकारीः

साइबर डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उसे ट्रेस किया जा रहा है। तकनीकी सेल की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की हैः

​पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत सिम कार्ड ब्लॉक कराएं और संबंधित बैंक को इसकी सूचना दें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

--------------------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कहाँ हुई थी?
यह घटना मुंगेर के लल्लू पोखर क्षेत्र में हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।