बीआरएम कॉलेज में एहसास थीम पर साहित्यिक- सांस्कृतिक कार्यक्रम

Jan 15, 2026 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर के बीआरएम कॉलेज के उर्दू विभाग ने 'एहसास' थीम पर साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। वक्ताओं ने उर्दू की समृद्ध परंपरा और उसकी प्रासंगिकता पर विचार किया। कार्यक्रम में छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उर्दू साहित्य के प्रति समर्पण दिखाने के लिए पोट्रेट भेंट किए गए।

बीआरएम कॉलेज में एहसास थीम पर साहित्यिक- सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीआरएम कॉलेज, मुंगेर के उर्दू विभाग द्वारा एहसास थीम पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उर्दू की समृद्ध परंपरा, उसके शाब्दिक सौंदर्य और आज के समय में उसकी प्रासंगिकता पर विचार रखे। मुख्य अतिथि सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ ग़ज़ाली तथा विशिष्ट अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. शाहिद रज़मी और झाझा कॉलेज उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. शाहिद अंसारी रहे। कार्यक्रम को रेवेन्यू ऑफिसर नादिर अयुबी, जे.के. फाउंडेशन के डायरेक्टर तारिक़ अनवर, संस्कृत विभागाध्यक्ष राम रेखा, इतिहास विभाग के प्रो. रोहित कुमार और दर्शनशास्त्र की प्रो. बंदना कुमारी ने संबोधित किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मला कुमारी ने उर्दू विभाग की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि सेमिनार, गोष्ठी, कविता पाठ और प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं में न केवल शैक्षणिक विकास, बल्कि सामाजिक जागरूकता भी सशक्त हुई है।

डॉ. ग़ज़ाली ने छात्राओं की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके हुनर ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। प्रो. बंदना कुमारी और प्रो. राम रेखा ने उर्दू विभाग को कॉलेज का समृद्ध और अनुशासित विभाग बताया। कार्यक्रम में उर्दू शायरी और परंपरा पर छात्राओं की प्रतिभा ने श्रोताओं को प्रभावित किया। कार्यक्रम में निबंध, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पीजी की छात्राओं को मेडल प्रदान किए गए। छात्राओं ने मीर, ग़ालिब, प्रेमचंद सहित 28 साहित्यकारों और कवियों के पोट्रेट विभाग को भेंट कर उर्दू साहित्य के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. ज़ैन शम्सी ने कहा कि छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे। -------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;