Munger News: भू विवाद में पति-पत्नी को लाठी-डंडों से मारकर किया जख्मी
Munger News: मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते गोविंदा साह और राधा कुमारी पर जानलेवा हमला हुआ। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के फौजदारी बाजार में जमीन विवाद को लेकर एक दंपति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस मारपीट में राधा कुमारी (25 वर्ष) और उनके पति गोविंदा साह (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित गोविंदा के पिता सिकंदर साह बाहर रहकर कमाते हैं। उनकी 17 धूर जमीन में तीन भाइयों का हिस्सा है। सिकंदर का बेटा किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार को जब गोविंदा और उसकी पत्नी राधा अपने हिस्से की जमीन पर झोपड़ी बनाने गए, तभी चचेरे भाई ऋतिक कुमार, चाचा दीपक साह और चाची नीलू देवी ने उन पर हमला कर दिया।
लाठी-डंडों के वार से दोनों का सिर फट गया। परिजनों में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


