ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर थम नहीं रहा कोरोना संक्रमण, 22 और पॉजिटिव केस मिले

थम नहीं रहा कोरोना संक्रमण, 22 और पॉजिटिव केस मिले

जिले में कोरोना का संक्रमण फिलहाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुंगेर शहर सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को फिर से 22 नए पॉजिटिव केस पाए गए। हालांकि सुखद बात यह है कि रविवार को 42 मरीज...


 थम नहीं रहा कोरोना संक्रमण, 22 और पॉजिटिव केस मिले
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 12 Jul 2020 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में कोरोना का संक्रमण फिलहाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुंगेर शहर सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को फिर से 22 नए पॉजिटिव केस पाए गए। हालांकि सुखद बात यह है कि रविवार को 42 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौटे हैं।

22 नए पॉजिटिव केस मिले, 42 हुए स्वस्थ

मुंगेर शहर सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को 22 नए पॉजिटिव केस पाए गए। जिसमें 16 पुरुष है तथा 6 महिलाएं शामिल हैं। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 594 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं। वहीं रविवार को मेडिकल टीम द्वारा कुल 42 इलाजरत मरीजों को स्वस्थ घोषित कर छुट्टी दे दी गई। चिकित्सक ने स्वस्थ घोषित किए गए मरीजों को फिलहाल 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटीन में रहने का निर्देश दिया है। वर्तमान समय में जिले में अब 198 एक्टिव मरीज इलाजरत हैं।

महिला से अधिक पुरुषों पर भारी पड़ रहा कोरोना का संक्रमण

मुंगेर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले में पुरुषों की संख्या काफी अधिक पायी जा रही है। जिले में अब तक कुल 8899 संदिग्ध लोगों का कोविड-19 टेस्ट करवाया गया है। जिसमें से रविवार तक कुल 6473 पुरुष ही संदिग्ध मिले हैं, जबकि कोरोना संदिग्ध के मामले में महिलाओं की संख्या 2426 ही है। इसी प्रकार पॉजिटिव केस के मामले में भी पुरुषों की संख्या लगभग 400 हो चुकी है। वहीं अब तक जो दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। वे दोनों भी पुरुष ही थे।

जिला व राज्य के आंकड़ों में काफी अंतर

पिछले तीन-चार दिनों से बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट तथा जिला स्वास्थ समिति द्वारा जारी किए जा रहे कोविड-19 के आंकड़ों में काफी अंतर पाए जा रहे हैं। जिसके कारण आम लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रविवार को जिला स्वास्थ समिति मुंगेर द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 22 मई पॉजिटिव के उपाय है तथा अब तक कुल मरीजों की संख्या 594 बताई गई। वहीं बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा रविवार को जारी किए गए अपडेट के अनुसार कुल 61 नए पॉजिटिव केस बताए गए और कुल पॉजिटिव केस का आंकड़ा 578 ही बताया गया।

बोले सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर द्वारा जो अपडेट जारी किया जाता है, वही सही है। बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा कई बार विलंब से आंकड़ा बताया जाता है। इसलिए जिला स्वास्थ समिति मुंगेर के आंकड़ा को ही अद्यतन माना जाए।

विवरण मुंगेर जिला का

12-07-2020

—————————————————-----------------

कुल संदिग्ध मामले : 8899

मौत : 02

पॉजिटिव : 594

स्वस्थ : 394

उपचाराधीन : 198 (कोरोना पॉजिटिव)

आइसोलेशन में भर्ती : 499

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें