अपनी मांगों को लेकर हाईकोर्ट में अपील करेंगे संविदा कर्मी
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का हड़ताल टूटते ही स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौट गयी। मंगलवार से सभी संविदा कर्मी अपने-अपने काम पर लौट गये। हालांकि संविदा स्वास्थ कर्मी फिर से हड़ताल पर जा सकते...
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का हड़ताल टूटते ही स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौट गयी। मंगलवार से सभी संविदा कर्मी अपने-अपने काम पर लौट गये। हालांकि संविदा स्वास्थ कर्मी फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं।
सोमवार की शाम हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने फिलहाल हड़ताल तोड़ दिया। किंतु ये लोग जल्द ही फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष मो. आमीर हसन खान ने बताया कि राज्यस्तरीय पदाधिकारी बुधवार को हाईकोर्ट में अपनी दलील रखेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। पिछले बार हड़ताल तोड़ने के दौरान सरकार ने यह समझौता किया था कि एक महीने के भीतर 17 मांगों में से 12 मांगों को फिलहाल पूरा कर दिया जायेगा। किंतु सरकार ने एक महीना पूरा होने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। जिसके कारण उन्हें फिर से हड़ताल पर जाना पड़ा था। अब हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आगे कदम उठाया जायेगा। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर लौटते ही स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौट गयी। कोविड सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं फिर से सुचारू रूप से होने लगी।