Hindi NewsBihar NewsMunger NewsConstruction of School Buildings Under Ji Ram Ji Scheme in Munger District
जी राम जी योजना से जिले के भवनहीन विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर

जी राम जी योजना से जिले के भवनहीन विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर

संक्षेप:

जी राम जी योजना के तहत मुंगेर जिले के भवनहीन विद्यालयों में भवन निर्माण किया जाएगा। यह योजना 40% राज्य और 60% केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित होगी। मई-जून 2026 में कार्य शुरू होने की संभावना है। इस योजना से वंचित परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी।

Jan 03, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जी राम जी योजना के तहत राज्य सहित मुंगेर जिले के वैसे विद्यालय जहां भवन का अभाव है वहां भवन का भी निर्माण कराया जा सकेगा। इतना ही नहीं इस योजना के मद से सोलर लाइट भी लगाई जा सकेंगी। नए कानून में प्रदेश के खर्च की हिस्सेदारी बढ़ी तो योजना के तहत कार्यों का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत 40 प्रतिशत की राशि राज्य सरकार वहन करेगी जबकि 60 प्रतिशत की राशि केंद्र सरकार वहन करेगी। मुंगेर जिले के विभिन्न प्रखंडों में दर्जनों ऐसे विद्यालय हैं जहां भवन का घोर अभाव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भवन के आभाव में बच्चों को विद्यालय परिसर में बैठने तक का जगह नहीं मिलता है। वैसे विद्यालयों के लिए जी राम जी योजना मिल का पत्थर साबित होगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार के पास राशि के अभाव में अधिकांश विद्यालय को समुचित कमरा उपलब्ध नहीं हो पता है। लेकिन जी राम जी योजना वैसे विद्यालयों के लिए जहां भवन का अभाव है उनके लिए यह योजना काफी कारगर सिद्ध होगा। ------- मई से जून के बीच शुरू हो सकता है योजना के तहत कमरा का निर्माण कार्य : सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मई व जून 2026 के बीच इस योजना के तहत कार्य शुरू हो सकता है। इसके पूर्व जी राम जी के तहत कार्यरत कर्मियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जानकारी दी गई है। साथ ही साथ सभी कर्मियों को सही क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण सहित अन्य जरूरी जानकारी कर्मियों को उपलब्ध करायी जाएगी। जिससे की योजनाओं के संचालन में कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। सरकार के इस निर्णय से समाज के दबे कुचले एवं वंचित परिवारों के बच्चों को सही रूप में शिक्षा प्राप्त हो सकेगा। ------ जी राम जी योजना के तहत भवनहीन विद्यालयों में कमरा निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी दी गई है। यह योजना मई व जून से धरातल पर उतरने की संभावना है। इसके पहले सभी संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे कि योजनाओं के संचालन में कोई परेशानी नहीं हो। प्रमोद मिस्त्री , कार्यक्रम पदाधिकारी मुंगेर।