ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरप्रकृति से जुड़ने से होगी पर्यावरण की सुरक्षा

प्रकृति से जुड़ने से होगी पर्यावरण की सुरक्षा

विश्व पर्यावरण दिवस पर टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कटते वृक्ष एवं पानी की बर्बादी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति से जुड़कर पर्यावरण को बचाएं। आईटीसी मिशन सुनहरा कल, नगर...

प्रकृति से जुड़ने से होगी पर्यावरण की सुरक्षा
Center,BhagalpurMon, 05 Jun 2017 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पर्यावरण दिवस पर टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कटते वृक्ष एवं पानी की बर्बादी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति से जुड़कर पर्यावरण को बचाएं। आईटीसी मिशन सुनहरा कल, नगर निगम, सेवा भारत, वाश इंस्टीच्यूट, दया सोसाईटी, विलेज वेलफेयर सोसाईटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर नवीन चंद्र झा ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण सुरक्षा व स्वच्छता का संकल्प दिलाया। पेड़ों की करें रक्षा विधायक विजय कुमार विजय ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए हरियाली को बचाना होगा। इसके लिए जरूरी है कि पौधरोपण के साथ वृक्षों को बचाएं। उन्होंने कहा कि पेड़-पोधे रहने से ही पर्यावरण संतुलित रहेगा। विधायक ने पानी की बर्बादी रोकने का भी सुझाव दिया। प्रकृति से दूर होने से बढ़ा पर्यावरण संकट कमिश्नर नवीन चंद्र झा ने कहा कि हमारे देश के लोग आदि काल से प्रकृति से जुड़े रहे हैं। प्रकृति की हम पूजा करते आ रहे हैं। हम वृक्षों को भी पूजते हैं। इसके बाद भी हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पेड़-पौधे के काटे जाने एवं अव्यवस्थित जीवन शैली से पर्यावरण संकट उत्पन्न हुआ है। कमिश्नर ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि प्रकृति से जुड़कर ही हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें